Monday, January 26, 2009

परिचय

महावीर फौजी का जन्म 01 दिस. 1944 को ग्राम हमीरपुर पो0 भगवनतनगर जनपद उन्नाव, उ0 प्र0 में एक संयुक्त दलित परिवार (पासी) में सम्पन्न हुआ।
आपके जन्म के पूर्व ही आपके जीवन में कलह का प्रकोप आ चुका था। पिताजी का पारिवारिक त्याग माता का विद्रोह और संयुक्त परिवार का विद्यटन आपकी जीवन शैली प्रतिद्यातक सिद्ध हुई।
आपकी शिक्षा अभिरूचि का विचार 15 साल की अल्पआयु में गवना की चपेट में आकर चैपट हो गई मगर अल्पआयु में ही बिमारी की अवश्था में पत्नी के देहावसान के पश्चात पुनः शिक्षाप्रवेश जारी किया मगर पारिवारिक कलह और स्कूली छात्रों का कलह असहनीय होने की वजह से हाईस्कूल की परीक्षा अपूर्ण छोड़ दी सन् 1965 की 23 अक्टूबर को मातृभूमि की रक्षा हेतु स्वयं को समर्पित किया। सन् 1970 में भोपाल सेकेण्ड्री बोर्ड से हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण कर सन् 1977 से 1989 तक सेना की सेवा कर एक क्लर्क की हैसियत से करते हुये सेवानिहित हो गये।
ज्ञातव्य हो कि वैसे तो आपकी जीवनी का परिचय एक जटिल समस्याओं से भरा हुआ दस्तावेज से साबित होता है, जैसे की आपने संधर्षपूर्वक व्यतीत करते हुये अनेक रचनाओं को अपनी लेखनी द्वारा जन्म देकर एक और कीर्तिमान स्थापित करने के लिये शायद वचनबद्ध है।
अंततः आपका यह कथन है कि अफसोस हम भारतीय हैं और हम भारत पर गर्व भी करते है मगर भारतीयता पर नहीं?

No comments: